लुधियानाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव लड़ रहे किसान संगठनों के बीच सहमति बन गई है। पंजाब के किसानों के 22 संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा (SSM) ने अपने 20 नामों की नई लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं गुरनाम सिंह चढूनी गुट को 10 सीटें दे दी गई हैं। चढूनी इन सीटों पर खुद नाम घोषित करेंगे। सोमवार को किसान संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की अगुवाई वाले SSM और चढूनी गुट में एक बार साथ आने के बाद भी मनमुटाव हो गया था। अब दोनों गुटों में सहमति बन गई है, दोनों मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। SSM ने चढूनी गुट के लिए पंजाब में 10 सीटें दे दी हैं। इन सीटों पर अभी नामों की घोषणा नहीं हुई है। ये जिम्मेदारी भी चढूनी को ही दी गई थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते संयुक्त समाज मोर्चा के नेता।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते संयुक्त समाज मोर्चा के नेता।

चढूनी गुट को पंजाब में ये सीटें मिलीं
समाना, अजनाला, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, दाखा, दिड़बा, भुलत्थ, गुरदासपुर, शाहकोट सीटें चढूनी गुट को दी गई हैं।

हमारा वाजिब हिस्सा नहीं मिला, फिर भी साथ हैं : चढूनी

संयुक्त संघर्ष पार्टी के सुप्रीमो गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि उन्हें गठबंधन में वाजिब हिस्सा नहीं मिल रहा है। फिर भी लोगों की यह भावना है कि पंजाब में सभी किसान संगठन मिलकर चुनाव लड़ें, इसीलिए हमने 10 सीटों पर ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

चढूनी ने कहा कि उनका संगठन पंजाब की जनता के लिए चुनाव लड़ रहा है न कि खुद के लिए। सबसे पहले उन्होंने ही यह मुद्दा उठाया था कि किसान संगठनों को चुनाव लड़ना चाहिए। उस समय विरोध किया गया और उन्हें संयुक्त किसान मोर्चा से भी सस्पेंड कर दिया गया था। अब उन्होंने संयुक्त समाज मोर्चा के साथ मिलकर पंजाब में चुनाव लड़ने का फैसला किया है

संयुक्त समाज मोर्चा की नई लिस्ट में शामिल नाम

  • उम्मीदवार – विधानसभा हलका
  • लखविंदर सिंह – फिरोजपुर शहरी
  • कुलदीप सिंह बजीदपुर – नवांशहर
  • बलविंदर सिंह राजू – बटाला
  • तरुण जैन बावा – लुधियाना वेस्ट
  • हरकीरत सिंह राणा – आत्मनगर
  • गुरप्रीत सिंह कोटली – गिद्दड़बाहा
  • सुखविंदर कुमार(रि.) – मलोट
  • अनुरूप कौर – श्री मुक्तसर साहिब
  • सिमरदीप सिंह (रि.) – पायल
  • बूटा सिंह शादीपुर – सनौर
  • बाबा चमकौर सिंह भुच्चो
  • सरबजीत सिंह अलाल – धूरी
  • मोड़ा सिंह अणजान (रि.) – फिरोजपुर ग्रामीण
  • डॉ. सतनाम सिंह अजनाला – राजासांसी
  • सुरिंदर सिंह ढडियां – जलालाबाद
  • डॉ. अमरजीत सिंह मान – सुनाम
  • भगवंत सिंह समाओ (रि.) – भदौड़
  • अभिकरण सिंह – बरनाला
  • गुरनाम सिंह भिखी – मानसा
  • छोटा सिंह मियां – सरदूलगढ़

खबरें और भी हैं…

.

Source