Prabhat Times

जालंधर: महानगर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ रहा है। प्रशासन द्वारा लिए जा रहे फैसले ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रहे हैं।

रोजाना नए मरीज सामने आने से लोगों में चिंता और भय ता वातावरण बना हुआ है। इसी चिंता के बीच आज एक बार फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है।

जालंधर में आज 48 मरीज़ों की रिपोर्ट कोरोना पोज़िटिव मिली है। जालंधर में मरीज़ों का आंकड़ा करीब 1580 हो गया है।

8 जवान आई.टी.बी.पी. तथा 3 सी.आर.पी.एफ. के हैं। बाकी मरीज़ों की लिस्ट सेहत विभाग द्वारा जांची जा रही है।