Prabhat Times
चंडीगढ़। (Haryana Lockdown) कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तीन मई सोमवार से हरियाणा में अगले सात दिन के पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है।
ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके दी है। इससे पहले सरकार ने कुछ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन किया था। लेकिन कोरोना संक्रमण न रूकता देख हरियाणा में 7 दिन का लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।
बता दें कि बीते दन राज्य में 13500 से ज्यादा मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई था तथा लगभग 125 लोगों की मृत्यु हुई थी। हालात खराब होते देख सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। बताया गया है कि लॉकडाउन में आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। डिटेल गाइडलाईन जल्द घोषित की जाएंगी।
ये भी पढ़ें