Prabhat Times
चंडीगढ़। (aap government advertising expenditure in punjab) जनता से बड़े बड़े वायदे करके कम्पलीट बहुमत प्राप्त कर सत्ता में आई पंजाब की आप सरकार एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर है।
विरोधियों द्वारा आर.टी.आई. का जिक्र करते हुए दावा किया है कि सरकार ने अपनी बल्ले-बल्ले करवाने के लिए सिर्फ एक माह में ही 24 करोड़ रूपए विज्ञापनों पर खर्च कर दिए हैं।
विरोधियों ने दावा किया कि AAP सरकार ने एक महीने में विज्ञापन पर 24 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। इसके लिए RTI इन्फॉर्मेशन का हवाला दिया गया है।
विपक्षी दलों ने तंज कसा कि राज्य का खजाना भरने के दावे करके सत्ता में आई AAP खुद ही इसे खाली करने में जुटी है।
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा और भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने इसको लेकर CM भगवंत मान पर सवाल खड़े किए हैं।

खैहरा ने पूछा- ऐसे भरेगा पंजाब का खजाना?

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने RTI इन्फॉर्मेशन की कॉपी ट्वीट की। उन्होंने कहा कि सिर्फ अप्रैल महीने में पब्लिसिटी पर 24 करोड़ खर्च कर दिए।
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बताएं कि इस तरह से उन्होंने पंजाब का खजाना भरने का वादा किया था।
खैहरा ने कहा कि वन MLA, वन पेंशन से सरकार एक साल में सिर्फ 8 करोड़ बचाएगी और यहां एक महीने में इतना खर्च कर दिया।
खैहरा ने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान सेल्फ प्रमोशन के लिए लोगों के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं।

3 महीने में 9 हजार करोड़ कर्जा और पब्लिसिटी पर 24 करोड़ खर्चे : सिरसा

भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले 3 महीने में 9 हजार करोड़ का कर्जा लिया। केवल अप्रैल महीने में सरकारी की पब्लिसिटी और विज्ञापनों पर 24.40 करोड़ खर्च कर दिए।
पंजाब की किसी महिला को अभी तक 1 हजार रुपए महीना नहीं दिया। बिजली-पानी पर कोई सब्सिडी नहीं दी गई।
सिरसा ने कहा कि CM भगवंत मान जवाब दें कि जब कोई काम नहीं किया तो प्रचार किस बात का? यह इंकलाब नहीं, केजरीवाल का दिल्ली मॉडल है।

पब्लिसिटी की ऑक्सीजन पर चल रही सरकार : वड़िंग

​​​​​​​पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पब्लिसिटी की ऑक्सीजन पर चल रही है। हर रोज एक करोड़ रुपया खर्च हो रहा है।

ये भी पढ़ें

——————————————

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14