Prabhat Times

चंडीगढ़। (aap mla karamveer singh ghuman toll plaza) हर दिन किसी न किसी विधायक, मंत्री की हरकतों को लेकर फजीहत झेल रही आम आदमी पार्टी एक बार फिर कटघरे में है। अब मामला सामने आया है पंजाब के दसूहा में आप के विधायक कर्मवीर सिंह घु्म्मण का।
मामला ये है कि होशियारपुर के चौलांग टोल प्लाजा पर VIP लेन नहीं खुली और 1 मिनट इंतजार करना पड़ा तो वह गाड़ी से उतरे।
टोल कर्मियों से बहस के बाद बैरियर तोड़ दिया। इसके बाद करीब 10 मिनट तक सभी गाड़ियों को फ्री में निकाला।
पूरा मामला टोल पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। टोल कर्मियों ने विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।
वहीं विधायक का कहना है कि वहां कोई कर्मचारी वीआईपी लेन खोलने के लिए नहीं था। इसलिए ऐसा किया।

टोल मैनेजर बोला- गाली-गलौज कर टोल बूथ पर कब्जा किया

चौलांग टोल प्लाजा के मैनेजर मुबारक अली ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मी हरदीप सिंह से गाली-गलौज की गई।
MLA के साथ आए गनमैन और साथियों ने बूथों पर कब्जा कर फ्री में गाड़ियां निकालनी शुरू कर दी।
उन्होंने टोल का बूम बैरियर भी तोड़ दिया। इस बारे में नेशनल हाइवे अथॉरिटी को सूचना दे दी है।

टोलकर्मी करते हैं मनमानी, VIP लेन खोलने वाला नहीं था : MLA

विधायक कर्मवीर घुम्मन ने कहा कि टोल के कर्मचारी मनमानी करते हैं। वह VIP लेन नहीं खोलते। पहले भी कई बार मेरे कर्मचारी ही उसे खोलते हैं।
अगर कर्मचारी लेन ही नहीं खोलेंगे तो कोई भी हो, ऐसा ही करेगा। विधायक होने की वजह से मेरे नाम की चर्चा हो रही है।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14