Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से रविवार को बड़े हादसे की सूचना मिली है। जालंधर के भगत सिंह चौक में स्थित हार्डवेयर शॉप कपूर ट्रेडर्स में लिफ्ट टूटने से एक कर्मचारी की मृत्यु हुई है।
जानकारी के मुताबिक भगत सिंह चौक के निकट कपूर हार्डवेयर की दो मंजिला ईमारत में गोदाम भी बना हुआ है। सामान उतारने व रखने के लिए लिफ्ट लगवाई गई है। पता चला है कि आज अचानक लिफ्ट टूट गई।
जिस कारण जोरदार धमाका हुआ और वहां काम कर रहा एक कर्मचारी हादसे का शिकार हो गया। हादसे के कारण मार्किट में हड़कंप मच गया। कर्मचारी राजू को तुरंत प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। थाना नंबर 3 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें