Prabhat Times
बरनाला। पंजाब के जिला बरनाला में आज हुए एक हादसे में एस.एस.पी. और एस.पी. घायल हो गए। घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल दाखिल करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक बरनाला में भी किसानों का धरना चल रहा है। रेलवे पुलिस व पंजाब पुलिस द्वारा रेलवे ट्रेेक का जायजा लिया।
इस दौरान एसएसपी संदीप गोयल, एसपी जगविंदर सिंह चीमा ट्रेक का जायजा लेने के लिए ट्रॉली में सवार हो गए। लेकिन, स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रॉली का पहिया निकल गया।
हादसे में एसएसपी व एसपी गंभीर घायल हो गए। उन्हें तत्काल रेलवे स्टेशन बरनाला से सिविल अस्पताल इमरजेंसी में ले जाया गया।
जहां इलाज के बाद उन्हें स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक एसएसपी व एसपी की हालत खतरे से बाहर है।
दुर्घटना का पता चलते ही बरनाला का अस्पताल पुलिस छावनी में तबदील हो गया।