Prabhat Times
जालंधर। (Accident Jalandhar) जालंधर के निकटवर्ती गांव बल्ल हुक्मी में भीषण और दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा इतना भयावह था कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए तथा कार के फ्रंट हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार-एक्टिवा की भीषण टक्कर में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मृत्यु हो गई तथा मासूम बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया। महिलाएं रिश्ते में सास-बहू बताई गई हैं।
जानकारी के मुताबिक नकोदर के गांव मल्लियां खुर्द निवासी रूबी अपनी सास रछपाल कौर तथा 3 साल के बेटे के साथ एक्टिवा पर शाहकोट जा रही थी। रास्ते में गांव बल्ल हुक्मी के निकट तेज रफ्तार कार के साथ उनकी एक्टिवा की टक्कर हो गई।
भीषण हादसे में रछपाल कौर और रूबी की मृत्यु हो गई। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। नकोदर के थाना सिटी की पुलिस द्वारा कार चालक को हिरासत में लिया है। कार चालक जालंधर कैंट का रहने वाला बताया गया है। 

ये भी पढ़ें