Prabhat Times
जालंधर। (Accident jalandhar women death) दिन निकलते ही जालंधर से दुखद खबर है. चिक-चिक चौक के पास वीरवार सुबह बड़ा हादसा हुआ।
तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मृत्यु हो गई। महिला अपने सास ससुर के साथ मोटर साइकल पर जा रही थी।
हादसे से गुस्साए लोगों ने फुटबाल चौक के निकट यातायात अवरूद्ध किया है।
जानकारी के मुताबिक महिला अपने सास-ससुर के साथ बाइक पर जा रही थी।
हादसे में उसका तीन साल का बच्चा और सास-ससुर बाल-बाल बच गए। मृतका बस्ती शेख के संत नगर की रहने वाली थी।
जानकारी के मुताबिक महिला अपनी सास-ससुर और बच्चे के साथ आदर्श नगर पार्क गई थी। चारों एक ही बाइक पर थे। वहां से वापस लौटते समय टिप्पर ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हादसे में महिला के शरीर के टुकड़े हो गए। घटनास्थल का दृष्य दिल दहला देने वाला है। महिला के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखरे मिले।
हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मृतक महिलप के परिजनों द्वारा यातायात अवरूद्ध कर प्रदर्शन किया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उन्होंने चालक को पकड़ा नहीं।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें