Prabhat Times

मोगा। मोगा में जालंधर-बरनाला रोड स्थित लोहारा चौक में दो बसों की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। एक मिनी बस और मोगा से अमृतसर जा रही एक यात्री बस के बीच में टक्कर हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हुई है तथा करीब 20 से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के लिए जा रही बस पंजाब रोडवेज मोगा डिपो की बस से टकरा गई। इस भयानक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में सभी बेड भर गए और मरीजों को बाहर स्ट्रेचर पर ही लेटाया जा रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक, रैली में जा रही बस तेज रफ्तार से ओवरटेक कर रही थी और उसी समय यह हादसा हो गया। 

ये भी पढ़ें