Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर के सिविल अस्पताल के शातिर अपराधी पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है। अपराधी की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने लूट के एक मामले में हन्नी नाम के शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को मैडीकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।
सिविल अस्पताल में पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर शातिर अपराधी हन्नी फरार हो गया। कर्मचारियों ने हन्नी का पीछा किया, लेकिन वे किसी के काबू नहीं आया। संभावना जताई जा रही है कि हन्नी योजनाबद्ध ढंग से मौके से फरार हुआ है। सूचना मिलते ही ए.सी.पी. हरसिमरत सिंह छेत्तरा और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। पुलिस ने जालंधर में एलर्ट किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई है। चर्चा है कि हन्नी के खिलाफ पहले भी कई अपराधिक केस दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें