Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से बड़ी खबर है। पारिवारिक विवाद में भाई-भाभी पर गोली चला कर भागे युवक ने सुसाईड (suicide) कर ली।
बताया जा रहा है कि भाई की हत्या के केस में नामजद भाई द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली है।
पता चला है कि आरोपी अमृतपाल सिंह ने चार दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी। लेकिन मृतक की पहचान बीती रात हुई है।
जानकारी के मुताबिक ठीक एक सप्ताह पहले काला संघिया रोड़ पर स्थित इंद्रसेन कालोनी घरेलू विवाद के चलते भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर फायिरंग कर दी।
घटना में भाभी शमिंदर कौर गोली लगने से घायल हो गई जबकि भाई जसविन्द्र सिंह उर्फ राजा की सदमे से मौत हो गई। आरोपी अस्पताल से फरार हो गया था।
जालंधर के थाना नंबर 5 में आरोपी बाई अमृतपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
थाना नंबर 5 के एस.एच.ओ. रविन्द्र के मुताबिक अमृतपाल की तलाश की जा रही थी। लेकिन वे चार दिन से मिसिंग था।
अमृतपाल की फोटो और वेशभूषा को लेकर जालंधर तथा आसपास के सभी थानों में सूचित किया गया था।
बीती रात पुलिस को पता चला कि फिल्लौर थाना पुलिस को चार दिन पहले एक व्यक्ति की लाश मिली थी।
पुलिस द्वारा जब परिजनों को साथ ले जाकर जांच करवाई गई तो मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ लक्की के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक अमृतपाल लक्की ने करीब चार दिन पहले फिल्लौर एरिया में सतलुज दरिया में कूद कर जान दे दी थी।

ये भी पढ़ें