Prabhat Times
जालंधर। (Acid Attack Jalandhar) महानगर जालंधर से बड़ी घटना सामने आई है। जालंधर के फोकल प्वाईंट ईलाके में युवक ने दिव्यांग महिला पर तेजाब (Acid) फैंका है। जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई है। लोगों ने मौके से ही युवक को काबू करके पुलिस के हवाले किया है। इस सनसनीखेज घटना की वजह ये सामने आई है कि युवक और महिला दोनों आपस में परिचित हैं। कई सालों से इनका घरों में आना जाना है। आज सुबह मामूली विवाद के बाद युवक ने ये वारदात की।
जानकारी के मुताबिक सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नट बोल्ट फैक्ट्री में काम करने वाली दिव्यांग महिला राजरानी (50) पर साथ काम करने वाले श्रमिक सोहन लाल (35) ने तेजाब (Acid) फेंका है। घटना की भी बर्बरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि श्रमिक ने किसी बर्तन में भरकर महिला के सिर पर तेजाब (Acid) डाला है। तेजाब को फैक्ट्री में ही इस्तेमाल किया जा रहा था।
सिर से पांव तक तेजाब (Acid) गिरने के कारण महिला बुरी तरह से झुलस गई है। खौफनाक घटना में उसका चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। बुरी तरह झुलसी हालत में महिला को जालंधर के सिविल अस्पताल में कराया गया है। महिला की पहचान राजरानी (47) निवासी गली नंबर 2, संजय गांधी नगर की बहू मनीशा ने बताया कि उक्त व्यक्ति करीब 5 सालों से सास का परिचित है। वह अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था और साथ बैठकर खाते-पीते भी थे। फैक्ट्री में सोमवार राज रानी की सोहन लाल नाम के साथ में काम करने वाले व्यक्ति से मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी सोहन लाल ने महिला के मुंह पर तेजाब (Acid) फेंक दिया।
यह देख फैक्ट्री में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने सोहन लाल को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। आरोपी ने फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले तेजाब (Acid) की बोतल ही महिला के ऊपर उड़ेल दी। मारपीट के बाद फोकल प्वाइंट पुलिस को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया गया। इस दौरान मौके से भागने की कोशिश कर रहे युवक सोहन लाल को लोगों ने पकड़कर पहले उसकी जमकर धुनाई की और बाद में थाना आठ की पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, गंभीर महिला के बयान नहीं हो सके हैं। पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

दोनो परिचित हैं -एस.एच.ओ

मामले की प्रारंभिक जांच में के बाद थाना नम्बर 8 के एस.एच.ओ. रूपिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी और महिला दोनो कई सालों से परिचित हैं। सोहन लाल का महिला के घर आना जाना भी रहा है। ये भी पता चला है कि इनका आपस में कुछ दिन से मामूली कहासुनी चल रही थी। आज भी मामूली नोकझोंक के बाद सोहन लाल ने इस वारदात को अंजाम दिया। एस.एच.ओ. रूपिन्द्र सिंह का कहना है कि महिला के ब्यान नहीं हो सके हैं। ब्यान कलमबद्ध होने के पश्चात केस दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें