Prabhat Times
जालंधर। (ACP Sukhdeep Singh, Jalandhar) पंजाब पुलिस में हुए डी.एस.पी. रैंक के अधिकारियों के तबादले में पी.पी.एस. अधिकारी डी.एस.पी. सुखदीप सिंह को ए.सी.पी. सैंट्रल जालंधर तैनात किया गया है। ए.सी.पी. सुखदीप सिंह इससे पहले तरनतारन में पोस्टिड रहे हैं।
जालंधर के महत्त्वपूर्ण थानों में बतौर एस.एच.ओ. सेवाएं दे चुके डी.एस.पी. सुखदीप सिंह का कहना है कि पंजाब सरकार द्वारा एक बार फिर उन्हें जालंधर में सेवा करना का अवसर दिया है। वे खुश हैं। ए.सी.पी. सुखदीप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार ड्रग के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।
एसीपी सुखदीप सिंह ने कहा कि पब्लिक के सहयोग के साथ ही अपराध नियंत्रण किया जाए। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के निर्देशानुसार  ऐसा व्यवस्था की जाएगी जिससे पब्लिक की शिकायतों का निवारण निर्धारित समय में थाना स्तर पर ही हो। एसीपी सुखदीप सिंह ने पब्लिक से सहयोग की अपील की है।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें