Prabhat Times
होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर से बड़ी खबर है। दिवाली की रात होशियारपुर के पुरहीरां बाईपास पर हुए भीषण हादसे में  वरिष्ठ वकील भगवंत किशोर गुप्ता व उनकी सहायक वकील कार में जिंदा जल गए।
हादसे में एडवोकेट भगवंत किशोर व उनकी जूनियर एडवोकेट सिया खुल्लर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद धारा 174 सी.आर.पी. सी. के अधीन कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि भगवंत किशोर गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के साथ भी कई सालों से जुडे हुए थे।
जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 10 बजे होशियारपुर के पुरहीरां रोड़ पर कार वृक्ष से टकरा गई। संभवतः टक्कर जोरदार होने के कारण कार में आग लग गई।
जिसमे कार सवार महिला व व्यक्ति जल गए। भीषण हादसे को देखते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
जब तक आग बुझी तो कार सवार महिला समेत दो लोग बुरी तरह से जल गए थे। होशियारपुर के एस.पी. इनवेस्टीगेशन रविन्द्रपाल सिंह संधू ने बताया कि बीती रात तो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस द्वारा गाड़ी के ईंजन नंबर से शुरू की गई जांच में आज दोपहर बाद मृतकों की पहचान एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता तथा उनकी जूनियर एडवोकेट सिया खुल्लर के रूप में हुई है।
एस.पी. रविन्द्रपाल संधू ने बताया कि जांच मे तथ्य सामने आए हैं कि एडवोकेट सिया खुल्लर के पति दिल्ली से दिवाली के मौके पर होशियारपुर आए हुए थे। बीती रात दिवाली की पूजा सभी ने इकट्ठे की।
उसके पश्चात एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता तथा सिया खुल्लर दोनो दिवाली का गिफ्ट देने के लिए कहीं जा रहे थे। इसी बीच ये हादसा हुआ।
एस.पी. रविन्द्रपाल संधू ने बताया कि कार सिया खुल्लर चला रही थी। पुलिस द्वारा धारा 174 के अधीन कार्रवाई की गई है।