Prabhat Times
जालंधर। कई सालों से पार्टी की नीतिया व कार्यक्रम जन जन तक पहुंचाने के लिए दिन रात एक कर रहे वरिष्ठ नेता एच.एस. वालिया आज विधानसभा हल्का जालंधर कैंट के प्रतिष्ठित व समर्पित नेताओं, कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम के साथ शिरोमणि अकाली दल जालंधर के दूसरी बार प्रधान बने जत्थेदार कुलवंत सिंह मनन से मिलने पहुंचे।
पार्टी प्रति कर्मठता, निष्ठा को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल द्वारा दूसरी बार प्रधान बनाए गए कुलवंत सिंह मनन को एच.एस. वालिया व उनकी टीम ने बधाई दी और साथ ही शिअद सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद भी किया।
इस बैठक के दौरान राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जालंधर के सैंट्रल, वेस्ट, नार्थ, कैंट विधानसभा हल्कों की राजनीति व टीम के बारे में चर्चा की।
काफी देर तक चली बैठक के बाद एच.एस. वालिया ने बताया कि जत्थेदार कुलवंत सिंह मनन के दूसरी बार प्रधान बना कर शिअद सुप्रीमो स्पष्ट संकेत दिए हैं कि शिअद में अब भी पार्टी को समर्पित नेताओं, कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है।
एच.एस. वालिया ने बताया कि जत्थेदार कुलवंत सिंह मनन के साथ हुई बैठक में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए संगठित करने पर भी चर्चा हुई है। जैसे कि शिअद आलाकमान स्पष्ट कर चुके हैं कि पंजाब में अकाली दल अकेले चुनाव लड़ेंगे, इसके लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संगठित करने पर भी विचार विमर्श किया गया।
जत्थेदार कुलवंत सिंह मनन को बधाई देने वालों मे एच.एस. वालिया के साथ हंस राज राणा, परमजीत सिंह, सुखदियाल कादियांवाली, कुलसबीर सुभाणा, मलकीत सिंह सरपंच, बाणी भार्गव कैंप, कमल मिट्ठापुर, शिव कुमार, सोनू मदान, कुलवंत सिंह खांबड़ा, गुरप्रीत सिंह, राम सरूप, जतिन्द्र मंड, सूरज कुमार, हरीश पठानिया भी मौजूद थे।