Prabhat Times

योगराज के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाएंगे:श्रीकंठ जज

जालंधर। आल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट ने कहा है कि योगराज (yograj) ने हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तीजनक शब्दावली का प्रयोग करके अपमानित किया है। योगराज के खिलाफ जल्द ही फ्रंट द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट की तरफ से पंजाब के प्रधान श्रीकंठ जज द्वारा आज एक हंगामी मीटिंग रखी गई। जिसमें यह उन्होंने अपनी कार्यकारिणी के विस्तार के बारे में चर्चा की गई।
बैठक में किशन लाल शर्मा, एडवोकेट राजीव शर्मा, एडवोकेट अर्जुन रामपाल ने भी इसमें मीटिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विचार प्रकट किए।
श्रीकंठ जज ने बताया कि पंजाब के सभी शहरों में ऑल इंडिया ब्राहमण फ्रंट के प्रधान नियुक्त किए जाएंगे। जो अपने अपने कार्यकारिणी का अपने अनुसार विस्तार करेंगे।
इस ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट का ज्यादा से ज्यादा सारे इंडिया में इसका विस्तार किया जाएगा और उसकी सदस्यता बनाई जाएगी जैसे कि हमारा ब्राह्मण समाज काफी लोगों की नजर में नीचे गिर रहा है।
जिसको उठाने के लिए हम अपना प्रयास जारी रखेंगे और यह योगराज ने जो हिंदू समाज के बारे में गलत बयान बाजी की है इसके खिलाफ हम बहुत ही जल्दी एफ.आई.आर.  दर्ज करवाएंगे।
एक सवाल के जवाब में श्रीकंठ जज ने बताया कि जालंधर का प्रधान जल्द ही नियुक्त किया जाएगा।
आज की बैठक में राज प्रभाकर, अजीत भारद्वाज, मनु शर्मा करण भारद्वाज, तरुण गांधी, इंजीनियर किशोर शर्मा, अश्वनी शर्मा, रमेश लखनपाल, पंकज कालिया, नवजीत कालिया, अश्विनी, अशोक शर्मा और दिवाकर भारद्वाज पंडित अविनाश शर्मा और काफी गणमान्य शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें