Prabhat Times
अमृतसर। शहर के बस स्टैंड के पास स्थित अजाद होटल के मालिक नेशनल सिटी निवासी कुलवंत सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। छानबीन में मृतक से चार पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें स्पष्ट हुआ कि मृतक ने महिला व उसके साथियों से तंग आकर सुसाइड किया है। चौकी बस स्टैंड पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु की है।
मृतक के बेटे हरमनप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि उनके पिता महिला सुखबीर कौर, उसके साथियों बंटी व अन्य परेशान थे। लंबे समय से वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। इस बीच महिला को उसके पिता ने एक बार 10 लाख रुपए भी दिए थे। लेकिन अब वह और 10 लाख रुपए मांग रही थी। इसलिए पिता ने सुसाइड करने जैसा कदम उठाया।
वहीं सुसाइड नोट में कुलवंत सिंह ने लिखा है कि वह दोबारा 10 लाख रुपए देने में असमर्थ था। जिसके कारण महिला, बंटी व उसके साथी उसे धमकियां दे रहे थे। इन्हीं से तंग आकर मैं खुदकुशी कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें