Prabhat Times
अमृतसर। पंजाब में धार्मिक माहौल खराब करने के लिए कुछ तत्‍व सक्रिय हो गए ह‍ैं। पंजाब के अमृतसर जिले में कुछ लोगों ने दशहरा पर रावण के पुतले के दहन की जगह श्री राम का पुतला जला दिया।
पुलिस ने इस बारे में जानकारी मिलने के बाद 14  लोगाें के खिलाफ केस दर्ज किया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्‍य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

अमृतसर के लोपोके के गांव मनावाला की है घटना

जानकारी के अनुसार, घटना राज्‍य के अमृतसर जिले के लोपके थाने के मनावाला गांव में हुई है।
लोपके थाना पुलिस ने बताया कि मनावाला गांव में कुछ शरारती लोगों को भगवान श्रीराम का पुतला बनाकर उसे जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार की देर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआइआर दर्ज की हैl
पुलिस ने नामजद आरोपियों के नाम चंदन सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह, तरलोक सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह, जितेंद्र सिंह और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया हैl
डीएसपी गुरु प्रताप सिंह सहोता ने बताया कि वीडियो में दिखने वाले आरोपियों की पहचान करवाई जा रही हैl
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह के मोबाइल पर एक नंबर से वीडियो भेजी गईl
वीडियो में कुछ शरारती लोग बलवान श्री राम का पुतला जलाकर उसे अग्नि के हवाले कर रहे हैंl

आरोपियों पर केस फास्ट ट्रैक में चले: अशोक सरीन

घटना के बारे में पता चलते ही हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया हैl
जालंधर से भाजयुमो पंजाब के उप प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने बीती रात ही पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।
अशोक सरीन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कहा कि ऐसे लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
अशोक सरीन ने डी.जी.पी. पंजाब से मांग की है कि आरोपियों पर दर्ज केस की जांच के लिए एस.आई.टी. गठित की जाए और समय पर चालान अदालत में पेश किया जाए।
अशोक सरीन हिक्की ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ केस फास्ट ट्रैक अदालत में चला कर सख्त सजा दिलवाई जाए।
हिक्की सरीन ने मांग की कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए।