Prabhat Times
जालंधर। इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। किसी न किसी विवाद को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले जालंधर के फुटबाल चौक के निकट स्थित अरमान अस्पताल (Armaan Hospital) में एक और किस्सा चर्चा में है।
पता चला है कि अरमान अस्पताल के एच.आर. हेड अशरफ की शर्मनाक करतूत सामने आई है। अस्पताल का नर्स ने एच.आर. हेड अशरफ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पता चला है कि थाना नम्बर 2 की पुलिस ने आरोपी अशरफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बस्तीयात ईलाके की नर्स ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी अस्पताल में नाईट डियूटी है। डियूटी के दौरान अस्पताल के एच.आर. हेड ने उसके साथ गल्त व्यवहार किया। इस बात को लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। नर्स व उसके परिजनों ने अशरफ पर गंभीर आरोप लगाए।
अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही थाना नम्बर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पता चला है कि थाना नम्बर 2 में पुलिस ने एच.आर. हेड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना नम्बर 2 के प्रभारी ने एच.आर. हेड अशरफ के खिलाफ धारा 354-ए आई.पी.सी. के अधीन केस दर्ज करने की पुष्टि की है। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 
ये भी पढ़ें