जालंधर (ब्यूरो): अरोड़ा महासभा रजि. पंजाब की एक ऑनलाइन मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष अरोड़ा कुलतार सिंह जोगी की अध्यक्षता में एवं प्रदेश महासचिव ऋषि अरोड़ा के दिशानिर्देशों मुताबिक हुईं।

अरोड़ा महासभा रजि. के प्रदेश महासचिव ऋषि अरोड़ा ने मीटिंग की शुरुआत करते हुए बताया कि महासभा के सभी जिलों के माननीय सदस्य इस कोरोना वायरस महामारी में अपने अपने शहरों में जरूरत मंदो की हर संभव सहायता कर रहे हैं एवं आगे भी करते रहेंगे।

ऋषि अरोड़ा ने आगे बताया कि मोगा युनिट के अरोड़ा महासभा रजि. के युवा मोर्चा ने शहर में आने जाने वाले के लिए एवं मोगा शहर को सेनेटाइज करने के लिए एक बड़ी सेनिटाइजर मशीन खरीद कर सेवा कर रहे हैं।

अरोड़ा महासभा रजि. जालंधर कीं तरफ से शहर में राशन वितरण एवं दूध वितरण के साथ-साथ गौमाता के लिए चारे की व्यवस्था भी की जा रही हैं।

जिसमें विशेष रूप से महासभा के प्रदेश चैयरमैन धर्म पाल ग्रोवर, चीफ पैटर्न दीवान अमित अरोड़ा, पैटर्न जगदीश छाबड़ा, उपाध्यक्ष राकेश अरोड़ा, महासचिव मनमोहन सिंह चावला, सचिव IT रोहित अरोड़ा, प्रेस सचिव सचिन अरोड़ा, कोटकपूरा के अध्यक्ष हरीश सेतिया, जालंधर के अध्यक्ष मुनीष बजाज, महासचिव जतिंदर कुमार अरोड़ा, संगरूर के अध्यक्ष  हरीश टूटेजा, मोगा के अध्यक्ष विजय मदान व शहरी अध्यक्ष  दिनेश कटारिया, कपूरथला जिलाध्यक्ष शिव वधवा व शहरी अध्यक्ष कालरा, नवांशहर के महासचिव योगेश कुमार अरोड़ा, मोगा के युवा अध्यक्ष कमल सचदेवा एवं मोहिंदर बाबा आदि उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका! पढ़ें क्या

PGI में कोरोना वायरस से हारी 6 माह की बच्ची, मौत