Prabhat Times

चंडीगढ़। (Arvind kejriwal announces CM face punjab) आम आदमी पार्टी के नैशनल कन्वीनर और दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के लिए पार्टी के सी.एम. फेस का ऐलान कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि पंजाब की जनता की राय के मुताबिक भगवंत मान को पार्टी की तरफ से पंजाब का सी.एम. फेस होंगे।
बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनावों में आप द्वारा सी.एम. फेस घोषित नहीं किया गया था। पार्टी मंथन में ये तथ्य सामने आए थे बिना सी.एम. फेस के चुनाव लड़ने भी पार्टी की हार का मुख्य कारण रहा। एक हफ्ता पहले फोन नंबर जारी करके 3 करोड़ पंजाबियों से राय मांगी थी। 21 लाख से ज्यादा पंजाबियों ने अपनी राय दी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर पंजाबी को इंतज़ार था। हर व्यक्ति एक ही सवाल पूछता था की दूल्हा कौन है, आप का सी.एम. कौन होगा। पहले कहा था कि हर पंजाबी को गर्व होगा। आज वे घड़ी आ गई है।
केजरीवाल ने कहा कि हमने सी.एम. चेहरा ढूंढने के लिए एक प्रयास किया। दूसरी पार्टियों द्वारा अपने बेटे, बहूओं को सी.एम. बना देते हैं। केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान मेरे छोटे भाई हैं। अगर मैं खुद करता तो भाई भतीजावाद का आरोप लगता। लेकिन हमने पंजाबियों से राय मांगी। हमारे पास 21 लाख 59 हज़ार 437 लोगों ने अपनी राय दी है।
सभी सर्वे और माहौल बता रहा है कि आप की सरकार पंजाब में बनने जा रही है। सर्वे में कई लोगो ने मेरा (केजरीवाल) का नाम डाला। जो हमने डिकलाईन कर दिया। 93.3 प्रतिशत लोगो ने भगवंत मान का नाम लिया है।

 

ये भी पढ़ें