Prabhat Times

नई दिल्ली। (Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann met first time after a massive victory) पंजाब में प्रचंड जीत के बाद पहली बार भगवंत मान आज सुबह दिल्ली पहुंचे। आम आदमी पार्टी के कनवीनर व दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल से मिले।
केजरीवाल के दफ्तर में जाते ही भगवंत मान ने दोनों हाथों से अरविंद केजरीवाल के पांव छुए और केजरीवाल ने भगवंत मान को जोर से जफ्फी डाली। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बेहद खुश नज़र आए।
आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पार्टी को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली। पार्टी के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुला दिया है।
यह बैठक आज ही होगी। इसके बाद भगवंत मान राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने जाएंगे।
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 मार्च शपथ ले सकते हैं। वह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे।
इससे पहले वह आज ही पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली गए और उनका आशीर्वाद लिया।

पुराने साथी बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री

केजरीवाल के साथ बैठक में मंत्रिमंडल के स्वरूप पर चर्चा हो सकती है। भगवंत मान के पुराने साथी विधायक भी मंत्री बन सकते हैं।
दिल्ली रवाना होने से पूर्व भगवंत मान ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।
यह पूछे जाने पर कि वह शपथ कब लेंगे, मान ने कहा कि इस संबंध में सबको जल्द बता दिया जाएगा। अभी वह दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में होगा।
पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि जनता ने अपना काम कर दिया है। अब उनकी बारी है।
उन्होंने लोगों से वादा किया कि आपको एक महीने के भीतर ही अंतर महसूस होने लगेगा। मेरी सरकार कोठियों से नहीं चलेगी। गांवों, शहरों व वार्डों से चलेगी।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के हर नागरिक ने नया पंजाब बनाने में अपना योगदान दिया है।
हम लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह के खरे उतरेंगे। हमें पंजाब के पौने तीन करोड़ लोगों की इज्जत करनी होगी।
अपना काम करवाने के लिए वर्षो तक सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने वाले बुजुर्गो का सम्मान करना होगा।

देखें वीडियो


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें