Prabhat Times
चंडीगढ़। (arvind kejriwal z plus security punjab) पंजाब में सिक्योरिटी को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर बड़ा हमला किया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा और परगट सिंह ने इस बाबत कुछ दस्तावेज जारी किए हैं।
जिनमें दिल्ली सीएम और AAP के नेशनल कनवीनर अरविंद केजरीवाल को पंजाब का संयोजक दिखाया गया है।
सुरक्षा की Z प्लस कैटेगरी में उनका नाम पहले नंबर पर है। पंजाब के CM भगवंत मान का नंबर दूसरा है। फिलहाल पंजाब में भगवंत मान की AAP के प्रधान हैं।
कांग्रेस ने इसे फ्रॉड करार देते हुए कहा कि सिक्योरिटी के लिए यह सब किया गया है। हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
कांग्रेस विधायकों ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी की पिटीशन के जवाब में पंजाब सरकार ने यह दस्तावेज हाईकोर्ट में जमा किया है।
जिसमें केजरीवाल को आप का पंजाब कनवीनर बताकर Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

पंजाब सरकार का फ्रॉड : परगट सिंह

पूर्व मंत्री विधायक परगट सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने लोगों के साथ फ्रॉड किया है।
अरविंद केजरीवाल को गलत तरीके से पंजाब का कनवीनर दिखाकर Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है।
केजरीवाल के पास पहले ही केंद्र से दिल्ली CM के तौर पर Z प्लस सिक्योरिटी है।
उन्होंने कहा कि एक आम आदमी के पास 2 Z प्लस सिक्योरिटी हैं। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति में नया गिरावट करार दिया।

खैहरा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा ने सीधे अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। खैहरा ने कहा कि केजरीवाल ने खुद को AAP पंजाब का कनवीनर बता फ्रॉड किया है।
यह सब पंजाब सरकार से Z प्लस सिक्योरिटी के लिए किया गया। दिल्ली CM होने की वजह से उनके पास केंद्र सरकार से पहले ही Z प्लस सिक्योरिटी है।
उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज हाईकोर्ट में दायर रिट पिटीशन में लगाए गए हैं। उन्होंने सीएम भगवंत मान से इस बारे में जवाब देने को कहा। खैहरा ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी की पिटीशन में सरकार ने यह जवाब दिया है।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14