Prabhat Times

चंडीगढ़। (as soon as bhagwant mann came the security of minister mla) पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही कांग्रेसी मंत्रियों की सिक्योरिटी छीन गई है।
उधर, राज्य में पहला तबादला भी हुआ है। 1991 बैच के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी ए. वेणूप्रसाद को प्रिंसीपल सचिव नियुक्त किया गया है।
पंजाब के एडीजीपी (सिक्योरिटी) की तरफ से राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में लिखित आदेश जारी किए गए हैं।
सभी पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लिए जाने के आदेश जारी हुए हैं। जिन मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी हुए हैं।
कुल 122 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं।
आदेशों में कहा गया है कि इन मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के तुरंत बाद संबंधित यूनिट को सूचित किया जाए।
वहीं कहा गया है कि अदालती आदेशों पर जिन मंत्रियों और विधायकों को सुरक्षा मिली थी वह वापस न लें।
वहीं यदि किसी पूर्व मंत्री या विधायक को सुरक्षा की खतरा की जानकारी है तो इसकी सुरक्षा वापस लेने से पहले एडीजीपी (सुरक्षा) से क्लीयरेंस ली जाए।

इन मंत्रियों, विधायकों की सुरक्षा हुई वापस

मनप्रीत सिंह बादल, राज कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, ब्रह्म मोहिन्द्रा, संगत सिंह गिलजियां, रणदीप सिंह नाभा, अजायब सिंह भट्टी, राणा के.पी. सिंह, रजिया सुल्ताना, गुरप्रीत सिंह कांगड़ा, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह, राजा वड़िंग, अरूण चौधरी, राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजेन्द्र सिंह बाजवा, सुखबिन्द्र सिंह सरकारिया, बरिन्द्रमीत सिंह पाहड़ा, सुखपाल सिंह भुल्लर, कुलजीत सिंह नागरा, खुशहालदीप सिंह किक्की ढिल्लों, सुनील दत्ती, कुलदीप सिंह वैद्य, संजय तलवाड़, सुखविन्द्र सिंह डैनी, हरप्रताप सिंह अजनाला, संतोख सिंह भलाईपुर, जगदेव सिंह घमालू, पीरमल सिंह, राजेन्द्र बेरी, अमित विज, हरजोतकमल सिंह, हरमिन्द्र सिंह गिल, मदन लाल जलालपुर, नत्थु राम, सतकार कौर, दलबीर सिंह गौल्डी, दर्शन लाल, दविन्द्र सिंह घबाया, हरदियाल सिंह कंबोज, इंदू बाला, नज़र सिंह मानशाहिया, राजेन्द्र सिंह, राकेश पांडे, रमनजीत सिंह सिक्की, सुखजीत सिंह काका, सुरिन्द्र कुमार डाबर, सुशील कुमार रिंकू, तरसेम सिंह डीसी, दलविन्द्र सिंह लाड्डी, जोगिन्द्र पाल, इन्द्रबीर सिंह बुलारिया, रमिन्द्र सिंह आंवला, अमरीक सिंह ढिल्लों, अरूण डोगरा, चौधरी सुरिन्द्र सिंह, धर्मबीर अगनीहौत्री, निर्मल सिंह शतराना, पवन कुमार आदिया, प्रीतम सिंह कोटबाई, रूपिन्द्र कुमार रूबी, अंगद सिंह, अरूण नारंग, दिनेश सिंह बब्बू, जगतार सिंह जग्गा हिस्सौवाल, कंवर सिंह संधू, अमरजीत सिंह संधौआ, हरविन्द्र सिंह फुल्का, गुरप्रताप सिंह वडाला, बलदेव सिंह खैहरा, दिलराज सिंह भूंदड़, कंवरजीत सिंह रौज़ी, लखबीर सिंह, लौधीनंगल, नरेन्द्र कुमार शर्मा, पवन टीनू, शरणजीत सिंह ढिल्लों, हरिन्द्रपाल सिंह चंदूमाजरा, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविन्द्र सिंह बैंस, आदेश प्रताप सिंह कैरों, अनिल जोशी, दलजीत सिंह चीमा, मनोरंजन कालिया, सुरजीत सिंह रखड़ा, चूनी लाल भगत, मदन मोहन मित्तल, गुलजार सिंह राणीके, सिकन्दर सिंह मलूका, सोहन सिंह ठंडल, तोता सिंह, तीक्षण सूद, सुच्चा सिंह छोटेपुर, नवजोत कौर सिद्धू, जीत मोहिन्द्र सिंह, जगमोहन सिंह कंग, त्रिलोचन सिंह, वीर सिंह लोपोके, जगबीर बराड़, अजीत इन्द्र सिंह मोफर, चरणजीत कौर बाजवा, गुरचरण सिंह बोपाराए, हरचंद कौर, करण कौर बराड़, महेश इन्द्र सिंह, राजविन्द्र कौर भागीके, सरवण सिंह फिल्लौर, सीमा देवी, अमरपाल सिंह अजनाला, अविनाश चंद्र, दीप मल्हौत्रा, देसराज धुग्गा, हरप्रीत सिंह कोटबाई, ईकबाल सिंह, जोगिन्द्र पाल जैन, मंतार सिंह बराड़, प्रेम मित्तल, वरिन्द्र कौर लूंबा, विरसा सिंह वल्टौहा, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, सुरिन्द्र सिंह भुल्लेवाल राठां, महेश इन्द्र सिंह ग्रेवाल, लखबीर सिंह रंधावा, जसबीर सिंह उर्फ जस्सी खंगूड़ा।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें