Prabhat Times
जालंधर। लंबे अर्से से समाज सेवी कार्यों में जुटे श्री अश्वनी शर्मा को भारतीय सेवा संस्था पंजाब का चीफ एडवाईज़र (एडमिनीस्ट्रेशन एवं फाईनांस) नियुक्त किया गया है।
बता दें कि अश्वनी शर्मा कई सालों से राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक कार्यों से जुड़े हुए हैं।श्री शर्मा राष्ट्रीय परशुराम सेना को पंजाब का उप प्रधान भी हैं। श्री अश्वनी शर्मा कांग्रेस सेवादल में भी बेहद सक्रिय भूमिका में हैं।
श्री अश्वनी शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा उनमें जो विश्वास जताया है, उसे पर खरा उतरने के लिए वे दिन रात एक कर देंगे।
संघ द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और तनदेही से निभाएंगे। अश्वनी शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा से ही जरूरतमंदो की सेवा करना है।

ये भी पढ़ें