Prabhat Times
फिरोजपुर। पंजाब में भाजपा नेताओं (BJP Leader) को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फिरोजपुर में किसानों ने एक बार फिर पार्टी के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा की गाड़ी पर हमला किया। हालांकि पुलिस हमले की बात को नकार रही है। अश्वनी शर्मा नगर कौंसिल चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग करने मालवाल रोड स्थित सिटी प्लाजा पहुंचे थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने की सूचना पर किसानों ने पहले से ही पैलेस के बाहर धरने पर बैठे थे। अश्वनी शर्मा के पहुंचने पर किसानों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को हटा दिया। इस दौरान पुलिस ने किसानों पर हल्का बल भी प्रयोग किया।
किसानों ने भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू की पगड़ी भी उतारने की कोशिश की। किसान नेता हरनेक सिंह मेहमान ने कहा कि हमला करने वाले किसान नहीं थे, बल्कि यह असामाजिक तत्व थे। वहींं, पुलिस ने शर्मा की गाड़ी पर हुए हमले से इन्कार किया है।
बता दें, गत दिवस नवांशहर में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के कार्यक्रम का किसानों ने विरोध किया था। हंगामे को देखे हुए अश्वनी शर्मा ने कार्यक्रम रद कर दिया। इसके बाद उन्होंने नंगल में कहा कि कांग्रेस किसान आंदोलन का गलत फायदा उठा रही है। अश्वनी शर्मा के आने की सूचना मिलते ही किसान नारेबाजी करते हुए पंडोरा मोहल्ला पहुंच गए। यहां पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
ये भी पढ़ें