Prabhat Times

जालंधर: कई सालों से राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक कार्यों से जुड़े अश्वनी शर्मा को राष्ट्रीय परशुराम सेना को पंजाब का उप प्रधान नियुक्त किया है। श्री अश्वनी शर्मा कांग्रेस सेवादल में भी बेहद सक्रिय भूमिका में हैं।

राष्ट्रीय परशुराम सेना प्रदेश में उप प्रधान का पद मिलने के पश्चात श्री अश्वनी शर्मा ने प्रदेश प्रधान रोहित भनोट व अन्य पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनमें जो विश्वास जताया है, उसे पर खरा उतरने के लिए वे दिन रात एक कर देंगे। संघ द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और तनदेही से निभाएंगे।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा से ही जरूरतमंदो की सेवा करना तथा जनहित में मुद्दे उठा कर जनता की आवाज सरकारों तक पहुंचाना है तथा मुद्दे हल करवाना है। राष्ट्रीय परशुराम सेना की नीतियां व कार्यक्रम के अंर्तगत अपनी गतिविधियां जारी रखेंगे।