चंडीगढ़ (ब्यूरो): पटियाला सब्जी मंडी में निहंग सिखों के साथ हुए विवाद में बहादुरी से मुकाबला करने वाले ए.एस.आई. हरजीत सिंह के बेटे अर्शप्रीत सिंह को भी पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती कर लिया गया है।

पंजाब पुलिस में भर्ती की लैटर खुद पुलिस अधिकारियों ने ए.एस.आई. हरजीत सिंह को सौंपी। बता दें कि कुछ दिन पहले पटियाला कर्फ्यु डियूटी कर रहे ए.एस.आई. हरजीत सिंह पर निहंग सिखों ने हमला कर दिया।

जानलेवा हमले में ए.एस.आई. हरजीत सिंह का हाथ कट गया। उन्हे तुरंत पी.जी.आई. ले जाया गया और विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने आप्रेशन कर उनका हाथ जोड़ा। ए.एस.आई. हरजीत सिंह को अब अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

इसी बीच पंजाब पुलिस द्वारा ए.एस.आई. हरजीत सिंह को प्रोत्साहित करते हुए स्पैशल केस में उनके बेटे अर्शप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती किया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा भर्ती की अप्रूवल लेटर खुद ए.एस.आई. हरजीत सिंह को दी।

बता दें कि बीते दिन पंजाब पुलिस द्वारा कोरोना वॉरियर ए.सी.पी. अनिल कोहली के बेटे पारस को भी सब इंस्पैक्टर के पद पर भर्ती किया गया है।

ASI हरजीत सिंह का पटियाला में स्वागत

इसी बीच ए.एस.आई. हरजीत सिंह का पटियाला मे जब्रदस्त स्वागत किया गया। पटियाला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों ने फूलों की वर्षा की। ए.एस.आई. हरजीत सिंह ने अधिकारियों को सैल्यूट किया। इस मौके पर उसकी आंखे नम हो गई।

देखें Video