Prabhat Times
जालंधर। (ATM Robbers Arrested Jal. Rural Police) इस समय की बड़ी खबर जालंधर देहात से है। कुछ दिन पहले आदमपुर में गैस कटर से बैंक ऑफ इंडिया का ए.टी.एम. (ATM) काट कर लगभग 6.44 लाख रूपए चोरी करने का मामला पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरी की लगभग आधी राशि बरामद की है। गिरफ्तार सभी चारों पेशेवर अपराधी अमृतसर जिला से संबंधित हैं।
जालंधर देहात के एस.एस.पी. नवीन सिंगला ने बताया कि 21 अगस्त को थाना आदमपुर में बैंक ऑफ इंडिया के ए.टी.एम. (ATM) में तैनात कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि अपराधियों ने ए.टी.एम. गैस कटर से काट कर लगभग 6.44 लाख रूपए चोरी कर लिए हैं।
एस.एस.पी. नवीन सिंगला ने बताया कि मामले की जांच के लिए डी.एस.पी. आदमपुर हरिन्द्र सिंह मान, थाना आदमपुर का कार्यभार देख रहे पी.पी.एस. अधिकारी अरूण मुंडन, सी.आई.ए. स्टाफ के पुष्प बाली, हरजिन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर जरनैल सिंह पर आधारित स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम गठित की गई।
एस.एस.पी. ने बताया कि मामले की जांच साईटिफिक और प्रोफेशनल ढंग से शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदात में संलिप्त चार आरोपी दलजीत सिंह, चरणजीत सिंह, सविन्द्र सिंह तथा जसपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी तरनतारन, अमृतसर एरिया के रहने वाले हैं।
एस.एस.पी. ने बताया कि चारों के पास से पुलिस ने 3,88,100 रूपए, एक स्विफ्ट कार, एर्टिगा कार तथा गैस कटर बरामद किया है। एस.एस.पी. ने बताया कि आरोपी पेशेवर क्रिमिनल है। आरोपियों के खिलाफ पंजाब के विभिन्न शहरों, हिमाचल मे केस दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ 12 तथा चरणजीत सिंह के खिलाफ 11 केस दर्ज हैं। आरोपियों से चोरी की बाकी राशि बरामदगी के लिए तथा और केसों की जांच के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है।

ये भी पढ़ें