Prabhat Times
होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जिला होशियारपुर के टांडा कस्बा में भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पर हमले की खबर मिली है।
बताया जा रहा है कि अश्वनी शर्मा पर किसानों ने हमला किया है। हमले में सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें दूर ले जाकर बचाया जा सका। हमले में अश्वनी शर्मा की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
जबकि दूसरी तरफ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने ब्यान दिया है कि अश्वनी शर्मा पर किसानों ने नहीं बल्कि कांग्रेस ने हमला किया है।
जानकारी के मुताबिक चोलांग टोल प्लाज़ा पर धरना चल रहा था। इसी बीच धरनाकारियों ने वहां से गुजर रहे अश्वनी शर्मा को रोक कर नारेबाजी शुरू कर दी। पता चला है कि अश्वनी शर्मा जालंधर में मीटिंग के बाद वापस लौट रहे थे।
चोलांग टोल प्लाज़ा पर धरनाकारियों ने नारेबाजी करते हुए अश्वनी शर्मा की गाड़ी पर हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे तक टूट गए। तुरंत हरकत में आते हुए सुरक्षाकर्मी बीच आए और हमलावरों से बचा कर उन्हें दूर ले गए।
होशियारपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग ने ब्यान दिया है कि भाजपाध्यक्ष पर हमला कांग्रेस की सोची समझी साजिश के अधीन हुआ है।
तरुण चुग ने कहा कि किसानों का आंदोलन बदनाम करने का साजिश है। युवा कांग्रेस द्वारा हमले किए जा रहे हैं। लुधियाना, अमृतसर में भी भाजपा दफ्तरों पर हमले हुए।
किसान आंदोलन की आढ़ में युवा कांग्रेस गुंडागर्दी कर रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी न रूकेगी और न ही झुकेगी।