Prabhat Times
नई दिल्ली। (bank holiday in august 2022 banks) आज के समय में लगभग हर किसी के घर में किसी न किसी व्यक्ति का तो बैंक खाता होता ही है। ऐसे में कई बार बैंक से जुड़ें कामों के लिए लोगों को बैंक जाना ही पड़ता है।
लेकिन कई मौकों पर बैंक की छुट्टी रहती है, जिसके कारण लोगों को दिक्कतें भी होती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कतें तब होती है जब लोगों को ये पता नहीं होता कि कौन से महीने में कितने दिन और कब बैंक बंद रहेंगे।
इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की तरफ से छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है, ताकि लोगों को दिक्कतें न हो। ठीक इसी तरह बात अगस्त महीने की छुट्टियों की करें, तो इस बार साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर पूरे 18 दिन बैंक बंद रहेंगे।
तो चलिए पूरी लिस्ट देखते हैं। आप अगली स्लाइड्स में अगस्त महीने की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं…

ये रही अगस्त महीने की छुट्टियों की लिस्ट:-

  • 1 अगस्त 2022 :  द्रुपका शे-जी की छिट्टी के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे

  • 7 अगस्त 2022 : पहला रविवार होने के कारण

  • 8 अगस्त 2022 : मुहर्रम है, इसलिए जम्मू-कश्मीर में बैंकों की छुट्टी रहेगी

  • 9 अगस्त 2022 : मुहर्रम की छुट्टी होने के कारण देश की राजधानी नई दिल्ली, कानुपर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, अइजोल, हैदराबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, अगरतला, जयपुर, रायपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, और रांची में बैंक बंद रहेंगे

  • 11 अगस्त 2022 : रक्षाबंधन के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

  • 12 अगस्त 2022 : रक्षाबंधन के पर्व के कारण कानपुर और लखनऊ के बैंकों में छुट्टी रहेगी

  • 13 अगस्त 2022 : दूसरे शनिवार की वजह से

  • 14 अगस्त 2022 : रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे

  • 15 अगस्त 2022 : स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा

  • 16 अगस्त 2022 : पारसी नववर्ष के कारण मुंबई और नागपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी

  • 18 अगस्त 2022 : जन्माष्टमी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

  • 19 अगस्त 2022 : जन्माष्टमी श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती की वजह से रायपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, गटना, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे

  • 20 अगस्त 2022 : कृष्ण अष्ठमी के कारण हैदराबाद में बैंकों की छुट्टी रहेगी

  • 21 अगस्त 2022 : साप्ताहिक अवकाश रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी

  • 27 अगस्त 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण छुट्टी

  • 28 अगस्त 2022 : रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे

  • 29 अगस्त 2022 : श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी के बैंकों में छुट्टी रहेगी

  • 31 अगस्त 2022 : गणेश चतुर्थी के कारण महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में बैंकों में काम नहीं होगा।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14