Prabhat Times
नई दिल्‍ली। (Bank Holiday) साल 2020 खत्म हो गया है। नए साल 2021 में जनवरी महीने की बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें।
साल 2021के पहले महीने जनवरी में करीब 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। नौ दिन तो पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन अलग-अलग राज्यों में अलग छुट्टियों की वजह से कहीं-कहीं ज्यादा दिन भी बैंक बंद रहेंगे।
राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर अगले महीने इसकी संख्या 14 हैं। बता दें इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।
बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। आइए, जानें जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे..

जनवरी 2021

  • जनवरी 1 शुक्रवार नए साल का दिन (आइजॉल, चेन्नई, गंगटोक, शिलॉन्ग और इंफाल जोन में)
  • जनवरी 2 शनिवार न्यू ईयर हॉलिडे (सिर्फ आइजॉल जोन में)
  • जनवरी 3 रविवार साप्ताहिक अवकाश
  • जनवरी 9 शनिवार दूसरा शनिवार (पूरे देश में)
  • जनवरी 10 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
  • जनवरी 12 मंगलवार स्वामी  विवेकानंद जयंती (सिर्फ कोलकाता जोन में)
  • जनवरी 14 गुरुवार मकर संक्रांति और पोंगल (अहमदाबाद, चेन्नई, गंगटोक और हैदराबाद जोन)
  • जनवरी 15 शुक्रवार तिरुवल्लुवर डे/माघ बिहू (चेन्नई और गुवाहाटी)
  • जनवरी 20 बुधवार गुरु गोविंद सिंह जयंती (सिर्फ चंडीगढ़ जोन में)
  • जनवरी 23 शनिवार चौथा शनिवार (पूरे देश में)
  • जनवरी 24 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
  • जनवरी 26 मंगलवार गणतंत्र दिवस (पूरे देश में)
  • जनवरी 31 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

ये छुट्टियां कुछ राज्यों में होंगी जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।