Prabhat Times
नई दिल्ली। अक्टूबर महीने की शुरुआत होने जा रही है। ये त्योहारी सीजन है। त्योहारी सीजन छुट्टियां लेकर आता है। ऐसे में बैंकों की भी लंबी छुट्टियां आ रही है। अक्टूबर के महीने में बैंक करीब 15 दिन बंद रहेंगे।
इनमें साप्‍ताहिक अवकाश को छोड़कर कई स्थानीय और गैजेटेड छुट्टियां भी शामिल हैं। अगर इस महीने आपको भी बैंक से जुड़े काम-काज निपटाने हैं तो छुट्टियों की लिस्ट पहले ही तैयार कर लें। बता दें अक्टूबर की शुरुआत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के राष्ट्रीय अवकाश से शुरू हो रही है।
अक्टूबर में दूर्गा पूजा, महासप्तमी, महानवमी, दशहरा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात/लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/महर्षि वाल्मीकि जयंती/कुमार पूर्णिमा के मौके पर अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
हालांकि, यह साफ कर दें कि बैंकों की ये सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्य और अलग-अलग त्योहार के चलते हैं। छुट्टियों वाले राज्य के अलग बाकी जगह बैंकों में सामान्य कामकाज होगा।

पूरे देश में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक

02 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती गजटेड छुट्टी
04 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
08 अक्टूबर गुरुवार चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी
10 अक्टूबर शनिवार दूसरा शनिवार अवकाश
11 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
17 अक्टूबर शनिवार कटि बिहु/मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही स्थानीय छुट्टी
18 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
23 अक्टूबर शुक्रवार दुर्गा पूजा/महासप्तमी स्थानीय छुट्टी
24 अक्टूबर शनिवार महाअष्टमी/महानवमी स्थानीय छुट्टी
25 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
26 अक्टूबर सोमवार दुर्गा पूजा (विजयादशमी)/ अभिगमन दिवस गजटेड छुट्टी
29 अक्टूबर गुरुवार मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद) स्थानीय छुट्टी
30 अक्टूबर शुक्रवार बारावफात (ईद-ए-मिलाद) गजटेड छुट्टी
31 अक्टूबर शनिवार महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती/कुमार पूर्णिमा स्थानीय छुट्टी
नोट: 15 दिन की छुट्टियां अलग-अलग राज्य में होंगी। सभी राज्यों में छुट्टियां केवल चुनिंदा अवसरों पर हैं। साथ ही रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार भी इस लिस्ट में शामिल है।

ATM से कैश निकालने में नहीं आएगी समस्य

छुट्टियों के दौरान सबसे ज्यादा किल्लत एटीएम से कैश निकालने में होती है। कई जगह बैंक बंद होने की वजह से ATM में कैश नहीं पहुंचता और एटीएम खाली हो जाते हैं।
ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैश रखें या बाकी काम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ही करें।
हालांकि, कुछ बैंकों ने मोबाइल एटीएम वैन की सर्विस शुरू की है, जिससे कैश की समस्या को दूर होंगी।
छुट्टियों की ज्यादा जानकारी के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट देख सकते हैं।