Prabhat Times
चंडीगढ़। (Bank Robbery) चंडीगढ़ के बैंक लूट की बड़ी वारदात की खबर है। चंडीगढ़ के सैक्टर 61 में स्थित स्टेट कॉपरेटिव बैंक (Statge Co-operative Bank) में घुसे लुटेरे गन प्वाईंट पर 10 लाख रूपए लूट कर फरार हो गए हैं। दिन दिहाड़े हुई वारदात से दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर चंडीगढ़ सैक्टर 61 में स्थित स्टेट कॉपरेटिव बैंक में अपने अकाउंट की डिटेल लेने के बहाने एक युवक घुसा। उसने मॉस्क पहना हुआ था। कैशकाउंटर के निकट जा कर मॉस्क मैन ने बैंक कर्मचारी को गन प्वाईंट पर ले लिया और 10 लाख की नकदी लूट कर फरार हो गया।
दिन दिहा़ड़े गन प्वाईंट पर लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा हाई एलर्ट किया गया है। बताया जा रहा है बैंक के अंदर एक ही लुटेरा था, बाहर उसके साथ कोई था या नहीं, इसके बारे में जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा बैंक को आने जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें