Prabhat Times
नई दिल्ली। (banks will be closed for 14 days in july) जुलाई महीने में छुट्टियों की भरमार है। जुलाई में 14 दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays in July) रहने वाली हैं। ऐसे में आपको अपने बैंकिंग कार्य निपटाने के लिए पहले से ही प्लान करना होगा।
अगर आपने समय पर अपने बैंकिग कार्य नहीं निपटाए, तो छुट्टियों के चलते आपको परेशानी हो सकती है।
असुविधा से बचने के लिए आपको पता होना चाहिए कि जुलाई महीने में किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।
देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, बैंकों की छुट्टियां अगल-अलग रीजन में अलग-अलग हो सकती हैं।
जुलाई महीने में 14 दिन बैंकों की छुट्टियां हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी ब्रांचों में 14 दिन की छुट्टी होगी।
14 दिन की इन छुट्टियों में से 8 छुट्टियां स्टेट स्पेसिफिक हैं। इसके अलावा छह दिन वीकेंड पर बैंक बंद रहेंगे। सभी सरकारी और निजी बैंक महीने के हर रविवार को बंद रहते हैं।
इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों का अवकाश होता है। आइए जानते हैं कि जुलाई में किन-किन तारीखों पर बैंकों की छुट्टियां पड़ेगी।

इन तारीखों को रहेगी बैंकों की छुट्टियां

  • 1 जुलाई 2022 : इस दिन कांग (रथ यात्रा) के चलते भुवनेश्वर रीजन के बैंकों की छुट्टी होगी।
  • 7 जुलाई 2022 : इस दिन खर्ची पूजा के चलते अगरतला रीजन के बैकों की छुट्टी रहेगी।
  • 9 जुलाई 2022 : इस दिन बकरीद के मौके पर कोची और तिरुवनंतपुरम रीजन में बैंक बंद रहेंगे। साथ ही महीने के दूसरे शनिवार के चलते इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 जुलाई 2022 : इस दिन ईद-उल-जुहा पर श्रीनगर, जम्मू में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 13 जुलाई 2022 : इस दिन भानु जयंती के मौके पर गंगटोक रीजन में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 जुलाई 2022 : इस दिन Beh Dienkhlam के चलते शिलांग रीजन में बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 जुलाई 2022 : इस दिन हरेला पर्व के चलते देहरादून रीजन में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 जुलाई 2022 : इस दिन केर पूजा के चलते अगरतला रीजन में बैंक बंद रहेंगे।
  • इन तारीखों को रहेगा साप्ताहिक अवकाश
  • 3 जुलाई 2022 : इस दिन रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 जुलाई 2022 : इस दिन दूसरे शनिवार और बकरीद के चलते बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 जुलाई 2022 : दूसरे रविवार पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 जुलाई 2022 : तीसरे रविवार पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 जुलाई 2022 : चौथे शनिवार पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 जुलाई 2022 : चौथे रविवार पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 जुलाई 2022 : पांचवें रविवार पर बैंक बंद रहेंगे।

 

ये भी पढ़ें