Prabhat Times
बरनाला। पंजाब में एक और किसान (farmer) ने आत्महत्या (suicde) कर ली है। पता चला है कि भारतीय किसान यूनिअन के सदस्य किसान ने सिंघू बार्डर से लौटते ही खौफनाक कदम उठाया। किसान निर्मल सिंह ने फंदा लगाकर जान दी।
निर्मल सिंह ने घर के अंदर बने पशुओं के बाड़े में गाडर से रस्सी लगा फंदा लगाया। घटना की जानकारी मिले ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव को फंदे से उतारा।
मृतक निर्मल सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि निर्मल सिंह दिल्ली में जारी पक्के धरने के लिए गांव से राशन लेे जाता था। उसकी इसी पर ड्यूटी लगाई गई थी। मृतक किसान के अपने पीछे पत्नी और एक बेटा व बेटी छोड़ गया है।
बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह शुगर का मरीज भी था। इसके कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। उस पर बैंक का पांच लाख रुपये का कर्ज भी था।

ये भी पढ़ें