Prabhat Times
जालंधर। महानगर से दिन निकलते ही बुरी खबर सामने आई है। जालंधर के गोपाल नगर में स्थित हीरा बत्तरा की पत्नी तथा गोपाल नगर वार्ड से कांग्रेस की टिकट से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ चुकी शबाना बत्तरा का तड़कसार निधन हो गया है।
शबाना बत्तरा को पिछले दो तीन दिन से बुखार हो रहा था। बीती रात तबीयत खराब होने के कारण उन्हे लुधियाना डी.एम.सी. ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
हीरा बत्तरा ने बताया कि दो दिन पहले शबाना बत्तरा को बुखार हुआ था। बीते दिन सांस लेने में तकलीफ हुई। डाक्टर की सलाह के बाद वीरवार की शाम को कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसकी रिपोर्ट आज आनी है।
लेकिन रात के समय अचानक तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें पटेल अस्पताल ले जाया गया। जिसके पश्चात तुरंत डी.एम.सी. लुधियाना शिफ्ट किया गया। जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई।
हीरा बत्तरा ने बताया कि आज रिपोर्ट आने के पश्चात ही अंतिम संस्कार का समय दिया जाएगा। बत्तरा दंपति के तीन बच्चे हैं। शबाना बत्तरा का छोटा बेटा मात्र अढाई साल का है।
बता दें कि शबाना बत्तरा कांग्रेस की टिकट से हदबंदी से पहले वार्ड नंबर 27 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ चुकी हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले हीरा बत्तरा द्वारा घरेलू विवाद के चलते जहरीली वस्तु निगल ली थी। कुछ दिन पहले ही वे स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।