Prabhat Times
चंडीगढ़। (bhagwant mann announced holiday in punjab on the martyrdom day of bhagat singh) पंजाब विधानसभा में आज सी.एम. भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। भगवंत मान ने विधानसभा में घोषणा की कि राज्य में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को छुट्टी रहेगी।
मान ने कहा कि पिछली सरकार ने इसे केवल नवांशहर तक सीमित रखा था। अब वह नवांशहर तक सीमित नहीं रहेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने पंजाब विधानसभा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और डाक्टर भीमराव अंबेडकर का बुत लगाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि शेर-ए-पंजाब पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का भी बुत लगना चाहिए, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। भगत सिंह, अंबेडकर और महाराजा रणजीत सिंह के बुत लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

राजा वड़िंग नहीं बता पाए भगत सिंह का जन्मदिन

मुख्यमंत्री के पूरे पंजाब में छुट्टी के प्रस्ताव पर कांग्रेस के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि छुट्टी से शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के स्थान पर कालेजों व स्कूलों में भगत सिंह के संघर्ष की कहानी बताई जाए, जिस पर मुख्यमंत्री ने राजा वडिंग से पूछा कि क्या आपको पता है कि भगत सिंह का जन्मदिन कब है। इस पर वडिंग ने अनभिज्ञता जाहिर की।

23 मार्च को भगवंत मान करेंगे व्हाटसएप्प नंबर जारी

बता दें कि भगवंत मान भ्रष्टाचार के खिलाफ नई मुहिम शुरू करने जा रहे हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भगवंत मान सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस के मौके पर व्हाटसएप्प नंबर जारी करेंगे।
जिस पर राज्यवासी किसी भी रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारी की वीडियो, आडियो बना कर भेज सकेंगे। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर भगवंत मान ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें