Prabhat Times
चंड़ीगढ़। (bhagwant-mann-cabinet-extension-punjab-new-minister-oath-ceremony)  पंजाब में सी.एम. भगवंत मान की केबिनेट में 5 नए मंत्रियों की एंटरी हो गई है। मंत्रीमंडल में नए मंत्रियों की एंटरी से जो बने वे खुश है, लेकिन एक बार फिर कुछ विधायकों में निराशा पाई जा रही है।
पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के 5 नए मंत्रीयो ने शपथ ली। इन्हें चंडीगढ़ स्थित राजभवन में शपथ ली.
नए मंत्री अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, डॉ. इंद्रबीर निज्जर और फौजा सिंह सरारी शामिल हैं।
सबसे पहले दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा ने मंत्रीपद की शपथ ली। फिर अमृतसर से विधायक डॉ. इंदरबीर निज्जर ने शपथ ली।
तीसरे नंबर पर पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर फौजा सिंह सरारी ने शपथ ली। मार्च महीने में सरकार बनने के 3 महीने बाद आम आदमी पार्टी सरकार का यह पहला कैबिनेट विस्तार है।
कैबिनेट विस्तार में दूसरी बार विधायक बनी प्रो. बलजिंदर कौर, सर्वजीत माणुके और प्रिंसिपल बुधराम को झटका लगा है। उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है।
इसके अलावा राजपुरा से विधायक नीना मित्तल भी मंत्री पद के लिए जोर लगा रही थी लेकिन बात नहीं बनी।
पंजाब सरकार में शुरू में 10 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसके बाद हेल्थ मिनिस्टर विजय सिंगला को करप्शन केस में बर्खास्त कर दिया गया था।

यह 5 MLA क्यों बनाए जा रहे मंत्री

अमन अरोड़ा : सुनाम से दूसरी बार MLA बने हैं। पिछला चुनाव CM भगवंत मान से भी बड़ी लीड यानी 75 हजार वोट से जीते। पार्टी के तेजतर्रार वक्ता हैं। संगरूर सीट से लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद दबाव बढ़ा।
अनमोल गगन मान : मशहूर पंजाबी गायिका हैं। आप के यूथ विंग की प्रदेश उपप्रधान रह चुकी हैं। चुनाव के वक्त प्रचार के लिए ‘केजरीवाल एंथम’ गाया था। विधायक बनने के बाद एक्टिव होकर काम कर रही हैं।
डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर : चुनाव जीतने के बाद प्रोटेम स्पीकर बनाया था। हालांकि बाद में कुलतार संधवां स्पीकर बन गए। इस वक्त चीफ खालसा दीवान के प्रधान हैं। सिख सियासत के लिहाज से अमृतसर अहम केंद्र हैं, इसलिए तरजीह दी जा रही है।
चेतन सिंह जौड़ामाजरा : चुनावी जीत के बाद खूब मशहूर हुए। 7 साल साउथ कोरिया में दिहाड़ी की। वापस लौटे तो एक बार जान पर खेलकर लड़की को किडनैप होने से बचाया था। हालांकि सबसे अहम सरकार में पटियाला जिले को प्रतिनिधित्व देना है। चेतन समाना से विधायक हैं।
फौजा सिंह सरारी : रिटायर्ड पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर सरारी बॉर्डर एरिया फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से विधायक हैं। इसलिए सरकार में शामिल किया जा रहा। सरारी राय सिख बिरादरी से संबंधित हैं।

10 मंत्रियों को दिलाई थी शपथ, एक को बर्खास्त किया

कैबिनेट विस्तार के बाद AAP सरकार में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 14 मंत्री हो जाएंगे। सरकार ने शुरू में 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। इनमें से हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को करप्शन केस में बर्खास्त किया जा चुका है। पंजाब में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

3 मंत्री लोकसभा चुनाव के नजदीक बनाए जाएंगे

मान सरकार में 3 मंत्रियों के पद खाली रहेंगे। इन्हें आम आदमी पार्टी 2024 तक खाली रख सकती है। तब लोकसभा चुनाव होने हैं। उस वक्त के सियासी गणित को देखते हुए इन नए मंत्रियों की सरकार में एंट्री कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें