Prabhat Times
नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया को भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कल भारती सिंह को एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।
NCB ने करीब 18 घंटे की पूछताछ के बाद देर रात भारती सिंह के पति को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने गांजा सेवन की बात स्वीकर की है।
इससे पहले शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में भारती सिंह के अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद किया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एनसीबी ने बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच के सिलसिले में भारती सिंह के घर और ऑफिस की तलाशी ली थी।

भारती के घर से मिला 86.5 ग्राम गांजा

एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली।
उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। एनसीबी ने बयान में कहा कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया।
ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के घर से कथित तौर पर बरामद मात्रा कानून के तहत ‘छोटी मात्रा’ है।
एक हजार ग्राम गांजा तक को छोटी मात्रा माना जाता है और इसके लिए छह महीने तक की जेल या 10,000 रुपये का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है।
मात्रा (20 किग्रा या इससे अधिक) होनेपर 20 साल तक की जेल हो सकती है। इसके बीच की मात्रा के लिए 10 साल की जेल की सजा हो सकती है।
बता दें कि भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं।
एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित उपयोग की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें