Prabhat Times
जालंधर। (Big accident in Jalandharm, car fell from the flyover 1 died, 4 injured) महानगर जालंधर में दोपहर के समय बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में रामा मंडी फ्लाई ओवर से गाड़ी नीचे गिर गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे।
भीषण हादसे में संत निरंकारी मिशन ब्रांच परागपुर जालंधर के संयोजक विवेक चौधरी की मृत्यु होने का दुःखद समाचार है।
जानकारी के मुताबिक संत निरंकारी मंडल ब्रांच परागपुर, जालंधर के विवेक चौधरी निवासी नज़दीक के.एम.वी. कालेज से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ परागपुर की तरफ जा रहे थे। गाड़ी विवेक चौधरी खुद चला रहे थे।

संत निरंकारी मंडल, ब्रांच परागपुर के संयोजक विवेक चौधरी

पता चला है कि रामा मंडी फ्लाई ओवर पर बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अचानक अनियंत्रित हुई गाड़ी फ्लाई ओवर से नीचे गिर गई। जिसमें विवेक चौधरी, उनकी पत्नी और बच्चे गंभीर घायल हो गए।
घायलों को तुरंत नज़दीक के जौहल अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान विवेक चौधरी को मृत करार दिया गया। विवेक चौधरी की पत्नी की हालत गंभीर बताई गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें