चंडीगढ़ (ब्यूरो): बिग बॉस 13 की सबसे चहेती कंटेस्टेंट शहनाज गिल के परिवार पर मुसीबत आ गई है। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। शहनाज के पिता के खिलाफ एक महिला ने रेप केस दर्ज कराया है।

बिग बॉस से फेमस हुई शहनाज गिल के पिता को लेकर एक ऐसी ख़बर आ रही है जिसे जानकार आप भी चौंक जाएंगे। बता दें की ब्यास पुलिस ने पंजाब की कैटरीना कैफ उर्फ़ एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज किया है। ख़बर के मुताबिक जालंधर की 40 साल की पीड़ित महिला अपने दोस्त से मिलने के लिए संतोख सिंह उर्फ सुख प्रधान के घर गई थी जहां गन प्वाईंट पर शहनाज गिल के पिता ने अपनी कार में महिला के साथ बलात्कार किया।दरसल घटना 14 मई की है, लेकिन पीड़िता ने मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई। अन्य दोस्तों से पता चला की लक्की शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह के ब्यास स्थित घर पर रहता है। 14 मई को महिला शाम 5.30 बजे अपनी सहेली के साथ अपनी कार से सुख प्रधान के घर ब्यास पहुंच गई। मैं वहां पहुँची तो सुख प्रधान ने उसे लक्की से मिलवाने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। महिला ने आरोप लगाया है कि सुख ने उसकी मर्जी के बिना रोही पुल ब्यास के पास गन पॉइंट पर उसके साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी की गई, लेकिन वो फरार हो गया।

वहीं शहनाज और उनके भाई शहबाज लॉकडाउन की वजह से मुंबई में फंसे हैं। कुछ दिनों पहले शहनाज गिल की दादी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। शहनाज के पिता ने ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। दादी के बीमार होने पर भी शहनाज उनके पास नहीं जा पाई थीं। शहनाज के पिता ने तब मां की फोटो शेयर कर लिखा था- मेरी मां, अस्पताल में हैं, लिवर में दिक्कत हो गई है। भगवान जल्दी से ठीक कर दो।