Prabhat Times

जालंधर। (Big disclosure in case of suicide by ASI outside ACP’s house in Jalandhar, FIR registered against ACP) कमिश्नरेट के ए.सी.पी. के घर के बाहर ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह द्वारा सुसाईड करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।
पुलिस ने जांच के पश्चात मृतक थानेदार की पत्नी के ब्यानों पर ए.सी.पी. सुखजिन्द्र सिंह, राजीव अग्रवाल और गुरइकबाल सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
बता दें कि बीती देर रात थाना नम्बर 7 के अंर्तगत आते गढ़ा ईलाके में ए.सी.पी. नार्थ सुखजिन्द्र सिंह के घर के बाहर उनके ड्राईवर ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह को एसीपी नार्थ सुखजिन्द्र सिंह द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने जांच के दौरन मृतक की पत्नी रणजीत कौर के ब्यानों पर एसीपी सुखजिन्द्र सिंह, राजीव अग्रवाल व गुरईकबाल सिंह के खिलाफ धारा 306 आई.पी.सी. के अधीन केस दर्ज किया है।
रणजीत कौर ने ब्यानों में कहा कि उसकी बेटी का कनाडा से फोन आया है कि पापा (स्वर्ण सिंह) की वीडियो रिसीव हुई है। जिसमें पुलिस अधिकारी और दो प्राईवेट व्यक्ति पापा (स्वर्ण सिंह) से बहस रहे हैं। जब उसने पिता को फोन किया तो उनका फोन नहीं उठाया।
रणजीत कौर ने बताया कि उसने खुद स्वर्ण सिंह को फोन किया तो भी फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद एसीपी सुखजिन्द्र ने फोन उठाया और उसने बताया कि स्वर्ण सिंह ने खुद को गोली मार ली।
रणजीत कौर ने कहा कि वे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंची। रणजीत कौर ने आरोप लगाया कि एसीपी और अन्य लोगों की प्रताड़ना से दुःखी होकर उसके पति स्वर्ण सिंह ने आत्महत्या की है।
रणजीत कौर ने ब्यान दिया है कि उसके पति स्वर्ण सिंह द्वारा पहले भी बताया गया था कि एसीपी व अन्य लोग उसे पहले भी तंग परेशान करते थे।
थाना नम्बर 7 के एस.एच.ओ. राजेश कुमार द्वारा केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की गई है। इंस्पैक्टर राजेश कुमार का कहना है कि राजीव अग्रवाल और गुरइकबाल सिंह दोनों प्राईवेट व्यक्ति हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के पश्चात पता चलेगा कि ये लोग थानेदार स्वर्ण सिंह को क्यों परेशान करते थे।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें