जालंधर (ब्यूरो): महानगर जालंधर में दिन निकलते ही चोरी की बड़ी वारदात होने की सूचना मिली है। बीती रात चोर शहर के पॉश इलाके विजय नगर में सी.ए. अनिल सिक्का के घर में सेंधमारी कर लाखों की ज्यूलरी, नकदी चोरी कर ले गए। थाना नम्बर 4 की पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सी.ए. अनिल सिक्का परिवार सहित गत दिवस शहर से बाहर गए थे। आज सुबह वे वापस लौटे तो घर के भीतर सभी कमरों का सामान बिखरा हुआ था। अलमारियां टूटी हुई थी।

चोरों ने अलमारी में लगे लॉकर तोड़कर उसमें से लाखों की ज्यूलरी, नकदी, कीमती घड़ियाँ इत्यादि सामान चोरी कर ले गए। सी.ए. अनिल सिक्का ने बताया कि आज सुबह जब घर पहुंचे तो वारदात का पता चला।

चोरी में हुआ नुकसान लाखों का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर थाना नम्बर 4 के एस.एच.ओ. रछपाल सिंह पुलिस फोर्स सहित पहुंचे। पुलिस का फोरैंसिक टींम द्वारा भी मौके पर जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा चोरों को काबू करने के लिए कालोनी में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करवाए जा रहे हैं। फुटेज में कुछ संदिग्ध नौजवान नजर आए हैं। पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है।