Prabhat Times
लुधियाना। (Bird Flu, Ludhiana) पंजाब का हॉट-स्पाट शहर लुधियाना पर एक और खतरा मंडरा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य की औद्योगिक नगरी उभर भी नही पाई थी कि अब इस शहर में बर्ड फ्लू के केस आने से हड़कंप मच गया है। उधर, इस तथ्य की पुष्टि होते ही लुधियाना के अति अनुभवी डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा ने रातों रात इस खतरे से निबटने के लिए प्लान तैयार कर दिया है।
डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा द्वारा जिला लुधियाना के किला राएपुर एरिया में स्थित सूबा सिंह पोल्ट्री फार्म एरिया को इनफैक्टिड ज़ोन और सर्विलांस ज़ोन में तबदील कर दिया है। साथ ही ए.डी.सी. खन्ना के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
बता दें कि कुछ माह पहले पंजाब में बर्ड फ्लू के केस आने पर पंजाब के कंट्रोलड एरिया घोषित किया गया था। इस दौरान लुधियाना के किला राएपुर में स्थित सूबा सिंह पोल्ट्री फार्म से लिए गए सैंपल टेस्टिंग हेतू भोपाल लैब में भेजे गए थे।
पता चला है कि भोपाल लैब से रिपोर्ट लुधियाना प्रशासन के पास पहुंची है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि सूबा सिंह पोल्ट्री फार्म में फ्लू की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही जिला लुधियाना प्रशासन को नियम मुताबिक इनफैक्टिड ज़ोन और सर्विलांस ज़ोन घोषित करने के निर्देश दिए गए है।
रिपोर्ट मिलते ही डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूबा सिंह पोल्ट्री फार्म का एक किलोमीटर का एरिया इनफैक्टिड ज़ोन तथा 10 किलोमीटर के एरिया को सर्विलांस ज़ोन घोषित कर दिया है।
इसके साथ ही डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा ने कलिंग एडं कंटेनमैंट आप्रेशन (Culling And Containment Operations) के लिए ए.डी.सी. खन्ना के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की 9 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
साथ ही निर्देश दिए गए है कि इस पोल्ट्री फार्म से मीट, अंडे या अन्य सामान की खरीदोफरोख्त नहीं हो सकती। अगर ऐसा किया जाता है तो नियम का उल्लंघन मान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि शुक्रवार शाम को ही कोरोना संक्रमण रोकने के लिए डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा द्वारा जिला में कर्फ्यु का ऐलान कर दिया गया था। कर्फ्यु सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12 बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह 5 बजे खत्म होगा। सुबह 5 बजे से 12 बजे तक लोगों को काम करने की छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें