Prabhat Times
गुरदासपुर। पंजाब मे भाजपा को झटके लगने शुरू हो गए हैं। भाजपा का साथ छोड़ते ही शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल एक्शन मोड मे आ गए हैं। गठबंधन छोड़ते ही अकाली दल ने भाजपा नेताओं को अपनी और खींचना शुरू कर दिया है।
शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल अब पंजाब मे खुलकर राजनीतिक मैदान मे आ गए हैं। भाजपा का साथ छोड़ने के दो दिन बाद ही गुरदासपुर मे शिअद ने भाजपा को झटका दिया है।
शिअद सुप्रीमो की मौजूदगी में गुरदासपुर भाजपा के 5 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी है। एक रैली के दौरान पांचो पार्षद ने एक जुटता से सुखबीर बादल का हाथ थाम लिया।
भाजपा छोड़ कर शिअद का हाथ थामने वाले पांच पार्षदों में जगजीत सिंह बैंस, जसबीर कौर बैंस, राम लाल, जसवंत सिंह जस्सा, मनोज कुमार शामिल हैं।