Prabhat Times

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी अनसूचित मोर्चा की प्रदेश ईकाई की आज घोषणा कर दी गई। राज्य के 5 जिलों के प्रधानों के नाम भी घोषित किेए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता व मलविंदर सिंह कंग तथा प्रदेश ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रभारी राजेश बागा के साथ विचार-विमर्श करने के बाद अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अटवाल द्वारा चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय से प्रदेश पदाधिकारीयों की सूची जारी की गई।

राज कुमार अटवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पठानकोट से श्रीमती शोभा रानी, अमृतसर शहरी से बलविंदर गिल, लुधियाना से रवि बाली, कपूरथला से निर्मल सिंह व कश्मीर सिंह महि, जालंधर से पवन हंस, मोहाली से केवल कृष्ण अडवाल, महामंत्री पद पर संगरूर-2 से राँझा बख्शी, जालंधर से एडवोकेट मोहित भारद्वाज, सचिव पद पर पठानकोट से विक्की रामपाल, जालंधर से सोनू दिनकर, कपूरथला देहाती से चंद्रेश कॉल, मोहाली से भूपिंदर सिंह, गुरदासपुर से रवि मोहन, बठिंडा शहरी से अंजना रानी, फरीदकोट से भोला सिंह, प्रेस सचिव पद पर पटियाला शहरी से मँगा सिंह टंक व फरीदकोट से जसपाल पंजग्रां, मीडिया इंचार्ज के पद पर जालंधर से विजय इंद्र प्रताप, को-मीडिया इंचार्ज के पद पर अमृतसर से संजीव अटवाल, आई.टी. इंचार्ज के पद पर जालंधर से राज कुमार जोगी, को-आई.टी. इंचार्ज के पद पर पटियाला से शंकर चौहान व संगरूर-2 से गुरसेवक सिंह, कार्यलय सचिव पद पर नवाशहर से दौलत राम व पटियाला शहरी से सन्नी हंगोना को भाजपा प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी नियुक्त किया है।

ये हैं 5 जिला प्रधान

राज कुमार अटवाल ने प्रदेश स्तर पर पार्टी का विस्तार करते हुए पंजाब के 5 जिलों के प्रधान भी घोषित किए हैं। अमृतसर देहाती से कुलदीप सिंह पिलोवल, जालंधर देहाती से पवन कुमार भट्टी, जालंधर शहरी से भूपिंदर कुमार पप्पी, नवांशहर से सुरिंदर कुमार बघानिया व बरनाला से चरणजीत सिंह को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।