Prabhat Times
जालंधर। जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आज चारों सैल के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
सुशील शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के मार्गदर्शन, जिला जालंधर शहरी के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा, सह प्रभारी जवाहर खुराना के साथ विचार विमर्श के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
सुशील शर्मा ने बताया कि मेडिकल सेल के अध्यक्ष विवेक वालिया, स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष सुधीर ठुकराल आशु, व्यापार सेल के अध्यक्ष रंजीत आर्य और लीगल सेल के अध्यक्ष लखन गांधी को बनाया गया।
भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कर्मठता व निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियां व कार्यक्रम जन जन तक पहुंचाने के लिए दिन रात एक कर देना होगा।
सुशील शर्मा ने कहा कि आगामी चुनाव नज़दीक आ चुके हैं। जिस प्रकार पूरे देश में भाजपा का परचम है, उसी तरह अब आगामी चुनावों में पंजाब में भी भाजपा की सरकार होगी।
सुशील शर्मा ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं चारों सेल के अध्यक्षों से कहा कि 2022 के चुनाव नजदीक हैं चुनावों को देखते हुए कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके।
इस मौके पर मेडीकल सैल के विवेक वालिया, स्पोर्टस सेल के सुधीर ठुकराल आशु व अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया।
विवेक वालिया ने कहा कि जो भरौसा हाईकमान ने उनमें दिखाया, उसे पूरा करने के लिए वे दिन रात काम करेंगे। उनका लक्ष्य पार्टी की नीतियां व योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को प्रेरित कर पार्टी के साथ जोड़ना है।
इस मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर व राजीव ढींगरा, रॉक्सी उप्पल उपस्थित थे।