Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर में रविवार को भाजपा (BJP) और किसान यूनिअन (Kissan Union) में टकराव की आशंका बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी जालंधर द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ जालंधर के श्री राम चौक (कंपनी बाग) में धरना दिया जा रहा है, लेकिन इसी बीच भारतीय किसान यूनिअन ने भी ऐलान कर दिया है कि भाजपा नेताओं का धरना किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिया जाएगा। दोनो पक्षों द्वारा किए गए ऐलान के कारण कमिश्नरेट पुलिस काफी चौकसी से काम कर रही है।
सर्वविदित है कि पंजाब में भाजपा नेताओं को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण कई जगह पर धरना प्रदर्शन हो चुके हैं। भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा को तो राज्य में कई जगहों पर किसानों के घेराव का सामना करना पड़ा और अश्वनी शर्मा की गाड़ी पर पथराव तक की घटना हुई। होशियारपुर में पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के घर में गौबर तक फैंका गया।

प्रदेश सरकार के खिलाफ है धरना

इसी बीच अब भारतीय जनता पार्टी जालंधर के प्रधान सुशील शर्मा द्वारा मीडिया को भेजे गए मैसेज में बताया गया है कि प्रदेश की खराब हुई कानून व्यवस्था तथा मौजूदा राजनीतिक हालातों के संदर्भ में 10 जनवरी रविवार को सुबह 11.30 बजे श्री राम चौक में विशाल रोष धरना लगाया जा रा है। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा उपस्थित रहेंगे।

भाजपा धरना प्रदर्शन नहीं होनें देंगे:किसान यूनिअन

जबकि दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनिअन नेताओं ने भी लिखित और वॉयस मैसेज वायरल किए जा रहे हैं। सभी किसानों को एकजुट होने के लिए आहवान किया जा रहा है। वॉयस मैसेज में चेतावनी दी गई है कि सभी 11 बजे श्री राम चौक पहुंचेगे। भाजपा को किसी भी कीमत पर धरना नहीं देने दिया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को घेरा जाएगा।

जिला कांग्रेस भी फूंकेगी मोदी का पूतला

इसी बीच देर शाम जिला कांग्रेस की तरफ से भी मैसेज वॉयरल हुआ है कि सुबह श्री राम चौक के निकट पोस्ट आफिस चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका जाएगा। ऐसी परिस्थितियों में टकराव की संभावना है।

कानून व्यवस्था हर हाल में बहाल रखी जाएगी:डी.सी.पी. बलकार सिंह

उधर, कमिश्नरेट पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। डी.सी.पी. बलकार सिंह का कहना है कि हालात के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हर व्यक्ति नेता की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है। डी.सी.पी. बलकार सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के साथ सख्ती से निबटा जाएगा।

ये भी पढ़ें